अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर महानगर में पदाधिकारियों ने कई स्थानों अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा चलाया जा रहा है। भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं के विश्राम की भी व्यवस्था की गई। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की संस्था रामाय सेवा टस्ट द्वारा महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के बगल, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह द्वारा पूरा बाजार पेटोल पम्प के बगल, गन्ना चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह द्वारा गंगौली चौराहा, भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा गुरूकुल महाविद्यालय रानोपाली में भंडारे का आयोजन किया गया है। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों को भंडारे की जिम्मेदारियां दी गई हैं। शुक्रवार को प्रथम महापौर द्वारा संचालित भंडारे में आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, विभाग प्रचारक कृष्ण जी, महानगर संघचालक विक्रमा पांडे, पूरा बजार के भंडारे में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।
