Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने कई स्थानों पर प्रारम्भ किए भंडारे

भाजपा ने कई स्थानों पर प्रारम्भ किए भंडारे


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर महानगर में पदाधिकारियों ने कई स्थानों अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा चलाया जा रहा है। भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं के विश्राम की भी व्यवस्था की गई। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की संस्था रामाय सेवा टस्ट द्वारा महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के बगल, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह द्वारा पूरा बाजार पेटोल पम्प के बगल, गन्ना चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह द्वारा गंगौली चौराहा, भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा गुरूकुल महाविद्यालय रानोपाली में भंडारे का आयोजन किया गया है। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों को भंडारे की जिम्मेदारियां दी गई हैं। शुक्रवार को प्रथम महापौर द्वारा संचालित भंडारे में आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, विभाग प्रचारक कृष्ण जी, महानगर संघचालक विक्रमा पांडे, पूरा बजार के भंडारे में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा हम अयोध्या वासी सौभाग्य शाली है कि यहां श्रद्धालुआें की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर महानगर के कई स्थानों पर महानगर पदाधिकारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो ऐसा हम सभी का प्रयास है। भण्डारे में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग तथा श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था की गई है। ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा ही संस्कार के मंत्र को आत्मसात करके श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।

 भण्डारों की व्यवस्थाओं की देखरेख संघ विचारक सुदीप, सूरज, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, तिलक राम मौर्य, रामप्रीत वर्मा, बाल कृष्ण वैश्य, मुकेश तिवारी, आशीष मिश्रा, इंजी प्रशांत तिवारी, डा. अवधेश वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, दीप नारायण छोटन, हर्ष उपाध्याय कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments