Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने साहबगंज शक्ति केन्द्र पर आठ बूथों के अध्यक्षों किया चयन

भाजपा ने साहबगंज शक्ति केन्द्र पर आठ बूथों के अध्यक्षों किया चयन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी में चल रहे सांगठनिक चुनाव में साहबगंज शक्तिकेन्द्र के बूथों का पुनर्गठन किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर चुनाव सह संयोजक तिलकराम मौर्या व शैलेन्द्र कोरी की देख-रेख में पुनर्गठन की प्रक्रिया की गई। साहबगंज शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 117 पर वैभव सिंह, 118 पर कन्हैया सोनकर, 119 पर अरविंद कुमार सिंह, 120 पर देवी शंकर मौर्या, 122 पर अनुज कसौधन, 146 पर राजेंद्र यादव, 147 पर अवनीश मिश्रा, 148 पर विकास गुप्ता को चुना गया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के सांगठनिक चुनाव के क्रम में साहबगंज शक्ति केन्द्र के अर्न्तगत आठ बूथों का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सभी बूथों पर अध्यक्ष का चयन किया गया। सांगठनिक चुनाव में 15 दिसम्बर तक सभी मंडल के अध्यक्ष का चयन सम्पन्न होगा। इसके पश्चात् इस माह के अंत तक जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी चंदन कसेरा, पार्षद अनूप श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद रामनंदन तिवारी, मंडल महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक सिंह सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments