अयोध्या। घायल भाजपा कार्यकर्ता बब्बन तिवारी का हालचाल जिला अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य भाजपा नेताओं ने लिया। बब्बन तिवारी लखनऊ से लौटते समय अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए खण्डासा गये हुए थे। यहां सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके उपर जानलेवा हमला कर दिया। गम्भीरावस्था में उनका जिला अस्पताल में चिकित्सकां ने इलाज किया। जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
डबल इंजन की सरकार में अपराध व अपराधियों का कोई स्थान नहीं – लल्लू सिंह
मुलाकात के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने रिश्तेदारी में गये थे। जब वहां से वह वापस जा रहे थे। तो रास्ते में सपा के कार्यकर्ताओं ने इसके उपर हमला कर दिया। इन्हें बुरी तरह से पीटा। जिससे इन्हें काफी चोट आयी है। प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है। डबल इंजन की सरकार में अपराध व अपराधियों का कोई स्थान नहीं है।
हताशा को छिपाने के लिए अराजकता फैला रही है सपा – इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू

पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मारपीट में घायल बब्बन तिवारी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के हैदरगंज के निवासी है। जिनकी सपा के लोगों ने पिटाई की है। उनका हालचाल लिया। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा भारी मतों से चुनाव हार रही है। अपनी हार की हताशा को छिपाने के लिए सपाई अराजकता फैला रहे है।
