Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता महंत मनमोहन दास का निधन, अयोध्या स्थित घाट पर हुआ...

भाजपा नेता महंत मनमोहन दास का निधन, अयोध्या स्थित घाट पर हुआ अंतिम संस्कार


◆ बिरला धर्मशाला के बगल स्थित आश्रम पर लोगों ने किया अंतिम दर्शन


अयोध्या। हनुमान गढ़ी के संत व भाजपा नेता महंत मनमोहन दास का मंगलवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पीजीआई से इलाज चल रहा था। मंगलवार को बिरला धर्मशाला के बगल अपने आश्रम पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या स्थित श्मशान घाट पर किया गया। निधन का समाचार मिलते ही हनुमान गढ़ी के संत-महंत तथा भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आश्रम से लेकर घाट तक उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा। वे वर्ष 2000 में पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा उसके उपरान्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डा अनिल मिश्र, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, वेद प्रकाश गुप्त, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महंत मनमोहन दास राष्ट्रवादी विचारधारा के एक मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन अपूर्णनीय क्षति है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के एक युग का अंत हो गया। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि पार्टी की विचार धारा को प्रचारित करने में उनके योगदान का हमेशा याद किया जाएगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जन्म भूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व ऋषिकेश उपाध्याय महंत मनमोहन दास वैचारिक रूप से बहुत ही सबल तथा राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे।

सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, बाल कृष्ण वैश्य, दिवाकर सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने आश्रम पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments