Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने गोशाईगंज में निकाली ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा

भाजपा ने गोशाईगंज में निकाली ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा


अयोध्या। गोशाईगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ पदयात्रा का निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पदयात्रा की शुरुआत गोशाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जहां जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने पार्टी ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पदयात्रा समाज में बढ़ती महिला भागीदारी का संकेत है और महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 33 प्रतिशत आरक्षण से अब नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। पदयात्रा का समापन भीटी चौराहे पर हुआ। उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सर्मथन में जिले की सभी विधानसभाओं में जनसभा, पदयात्रा, दीवार लेखन और हस्तलेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पद यात्रा में अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, डॉ. अंजू पाण्डेय, विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रसून लता सिंह, डॉ. संगीता पटेल, डॉ. किरण बर्मा, रीता जोशी, अंजनी राय, ज्योति मिश्रा, आंचल सिंह, सुधा मिश्रा, पामेला राय, रेशमा अंसारी, चांदनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments