Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपं दीनदयाल के शक्तिशाली एवं संतुलित राष्ट्र निर्माण के सपने को भाजपा...

पं दीनदयाल के शक्तिशाली एवं संतुलित राष्ट्र निर्माण के सपने को भाजपा कर रही है साकार – ओमकार गुप्ता


पं दीनदयाल उपाध्याय के जयंती कार्यक्रम में बोले चेयरमैन


बसखारी अंबेडकर नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मात्र राजनेता नहीं थे, वे उच्च कोटि के चिंतक, विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। जिसे केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के यूवा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा ओमकार गुप्ता ने पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर किछौछा भाजपा कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर की गईं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गुप्ता, सभासद मोनू, सभासद लालमन, महेंद्र जायसवाल, विनोद गुप्ता, शिवम गुप्ता, रोशन लाल निषाद, राम प्रकाश भारती, राम तीरथ भारती, दीपक गौड़, दशरथ रामनयन, चंद्रेश निषाद, राजकुमार गौंड आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments