Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा पन्ना प्रमुखों को कर रही है...

भाजपा बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा पन्ना प्रमुखों को कर रही है एक्टिव


◆ चुनाव में विजय का मुख्य आधार बूथ प्रबंधन – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा पन्ना प्रमुख को एक्टिव कर रही है। मंडल स्तर पर बैठक में पदाधिकारियों में आपसी समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया जा रहा है। शनिवार को बीकापुर विधानसभा के सोहावल पश्चिमी मंडल की बैठक जनसमाज इंटर कालेज मुबारकगंज में समपन्न हुई।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा चुनाव में विजय प्राप्त करने का मुख्य आधार बूथ प्रबंधन है। बूथों के पदाधिकारी व पन्ना प्रमुख लगातार घर-घर सम्पर्क करते रहें। सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी की विचार धारा, विकास तथा योजनाओं की चर्चा करें। पिछले चुनावों में हारे हुए बूथ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंडल तथा शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी ऐसे बूथों की सूची बनाकर विशेष अभियान चला कर घर-घर सम्पर्क करें।

लोकसभा चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव में विजय प्राप्त करने आधार शक्ति केन्द्र तथा बूथ हैं। सभी मंडल के पदाधिकारी शक्ति केन्द्रों तथा बूथ के पदाधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहें। अपने दायित्व क्षेत्रों को ही पूरा चुनाव समझ कर पूर्ण उर्जा से कार्य करें। इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजय प्राप्ति का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, विधानसभा प्रभारी सोमनाथ वर्मा, संयोजक रामकृष्ण तिवारी, सह संयोजक इं रणवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, विनोद गौड़, वेद प्रकाश गुप्ता, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments