Sunday, August 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत को भाजपा ने कसी कमर, महानगर कार्यालय में...

राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत को भाजपा ने कसी कमर, महानगर कार्यालय में बनी रणनीति


अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के सोमवार को अयोध्या आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके स्वागत को भव्य और यादगार बनाने के लिए मवई से अयोध्या पुल तक करीब दर्जनभर स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का अयोध्या में यह पहला आगमन है। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव भी रहेंगी। स्वागत पथ को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। भाजपा नेताओं की ओर से रास्ते भर होर्डिंग लगाए गए हैं और स्वागत स्थलों पर बनाए गए मंचों को भी सजाया जा रहा है।

स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को महानगर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने स्वागत की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि महानगर क्षेत्र में स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और प्रत्येक बूथ की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

महानगर क्षेत्र में त्रिमूर्ति होटल के सामने ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में स्वागत होगा। सहादतगंज ओवरब्रिज की शुरुआत में पूर्व विधायक गोरखनाथ, गरुण द्वार पर महानगर पदाधिकारी एवं विधायक अभय सिंह, दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, साकेतपुरी बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय मोड़ पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र तथा रमाय होटल के सामने पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा।

इसके अलावा मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव व जिला पदाधिकारी, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में विधायक अमित सिंह चौहान तथा रौनाही टोल प्लाजा से पहले पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की अगुवाई में 25 हजार कार्यकर्ता नेताद्वय का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ खुन्नू पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उर्मिला महाविद्यालय, मुमताज नगर में विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम होगा। महानगर की बैठक में तिलकराम मौर्या, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, स्वप्निल श्रीवास्तव, आकाश सोमवंशी, वरूण चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, शुभम् श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments