Friday, March 6, 2026
HomeNewsबीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व ने प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर किया मंथन

बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व ने प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर किया मंथन


◆ अयोध्या अब पूरे विश्व की टूरिज्म कैपिटल बनकर आ रही है  सामने  – तरूण चुग


◆ रामभक्तों को दर्शन देने के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार – डिप्टी सीएम


◆ 20 हजार लोगों के आवास के लिए बनेगी टेंट सिटी – पर्यटन मंत्री


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, तरूण चुग, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तथा उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कहा कि 450 साल से संघर्ष चल रहा है। अब अदालत से राम मंदिर का निर्णय आया है। शुभ दिन आया है सुखद दिन आया है। करोड़ो लोगों की भावनाओं को पूर्ण करने का दिन आया है। प्रधानमंत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने आ रहे है। इस समय राजनीति नही करनी चाहिए। अब दिल जोड़ कर प्रधानमंत्री के सांस्कृतिक उदय के इस महाउत्सव में शामिल होना चाहिए। यह बहुत बड़ा दिन है इस पर राजनीति न करें। जिन्होनें अयोध्या में अत्याचार किए है पाप किए है आज उनके पाप आज बोल रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा करोड़ो लोगों के लिए दीपावली जैसा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर लाखों राम भक्त अयोध्या में राम जी के दर्शन के लिए आएंगे। अयोध्या अब पूरे विश्व की टूरिज्म कैपिटल बन कर सामने आ रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर उन्होनें कहा कि अयोध्या.की गलियां जिन्होनें लाल कर दिया था। सरयू को लाल कर दिया। वह दिन दुर्भाग्य पूर्ण था। घटना इतिहास में हमेशा काले अक्षरों में लिखी जाएगी। देश की जनता कभी इसे माफ नही कर करेगी। राम नाम जप कर रहे निहत्थे लोगों पर अयोध्या में जलियांवाला बाग बनाया गया था। यह घटना निंदनीय है तथा राक्षसवृत्ति को दर्शाती है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि ठंड से बचाव के साधान दवाईओं की उपलब्ध को लेकर बैठक की गई। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अतिरिक्त चिकित्सकों व एम्बुलेंसों की तैनाती की गई। पैथ लैब की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कालेज से लेकर निजी चिकित्सकों से सहयोग लिया गया है। अयोध्या पूरी तरह से रामभक्तों को दर्शन देने के लिए तैयार है। सुरक्षा को लेकर सारे मानक तय कर दिए गए है। सारे मानक चाक चौबंद है। प्रभु श्रीराम के मंदिर में हम सभी का स्वागत करते है। पूरे देश तथा विश्व के लिए यह प्रसन्नता का दिन है। आने वाले रामभक्तों को सुव्यवस्थित ढ़ग से दर्शन कराने की हमारी जिम्मेदारी है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने बैठक से पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया है। कहां क्या समस्या आ सकती है क्या व्यवस्थाएं आपेक्षित है। इसको लेकर बैठक आयोजित की गई है। कई विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों लोगों के आने की सम्भावना है। उनको किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो यहां से अनुभव अच्छा लेकर जांए। उनकी सारी सुविधाओं रहने खाने व पार्किंग सहित सारी सुविधाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 हजार लोगों के लिए आवास विकास द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments