Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी ने किया हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी ने किया हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन


◆ बड़े गुरू हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आया हूं – करन भूषण


अयोध्या। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण को टिकट दिए जाने के बाद अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने रामनगरी अयोध्या पहुँचे। उन्होंने सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान संतों ने करण भूषण का भव्य स्वागत किया। हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास से करण भूषण सिंह ने आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने बताया कि मेरे प्रथम गुरु मेरे पिता है, मैंने सुबह पिताजी का आशीर्वाद लिया है-‘अब अपने बड़े गुरु हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आया हूं’। आज बीजेपी ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह को टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments