Saturday, March 7, 2026
HomeNewsदीपोत्सव को महापर्व के रूप में मनाने में जुटी भाजपा

दीपोत्सव को महापर्व के रूप में मनाने में जुटी भाजपा


अयोध्या। दीपोत्सव को महापर्व के रुप में मनाने की तैयारी है। दीपोत्सव के दिन महानगर के सभी गली चौराहे व मंदिर आकर्षक स्वरुप में दिखेंगे। रामनगरी की परम्परागत शैली महिला मोर्चा द्वारा सभी जगहों पर बनाई गयी रंगोलियों में दिखाई देगी। सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कौशलपुरी कालोनी स्थित एक लान व सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठकें की।

            सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राम की पैड़ी एक बार फिर विश्व कीर्तिमान की गवाह बनने जा रही है। अयोध्या की प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी इसमें सहभागिता करने की है। इस दिन पूरे विश्व की निगाह अयोध्या पर रहेगी। दीपोत्सव के दिन हम अपने मोहल्ले व गली को प्रकाशित करके वैश्विक स्तर पर संदेश दे सकते है।

            उन्होने कहा कि वार्ड व बूथ स्तर के पदाधिकारी अपने मोहल्ले के लोगो से सम्पर्क करके इस दिन आयोजन की रुपरेखा तय कर लें। महिला मोर्चा की पदाधिकारी नगर के सभी चिन्हित स्थानों पर रंगोली बनाने की व्यवस्था करें। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले हम यह दीपोत्सव मना रहे है। ऐसी व्यवस्था करें कि इस बार का दीपोत्सव सदा हमारी स्मृतियों में कैद रहे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, तिलकराम मौर्या, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, विनोद श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, नगर निगम के उप सभापति जयनारायन सिंह रिंकू, शीतला पाठक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments