Home Uncategorized भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी

भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन ने अयोध्या जिले और महानगर क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर की गई हैं। सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की ओर से जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार रुदौली विधानसभा के बाबा बाजार मंडल में राजीव तिवारी, मवई में निर्मल शर्मा, रुदौली देहात में तेज तिवारी, रुदौली नगर में कृष्ण कुमार पांडेय “खुन्नू” तथा सुजानगंज मंडल में मनोज वर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

मिल्कीपुर विधानसभा के अमानीगंज मंडल में अभिषेक यादव, हरिंग्टनगंज में अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, कुचेरा में अमर बहादुर सिंह, मिल्कीपुर में शैलेन्द्र सिंह तथा कुमारगंज मंडल में देवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीकापुर विधानसभा के सोहावल पश्चिमी मंडल में धर्मेंद्र सिंह, सोहावल पूर्वी में शिवगोविंद पांडेय, भरत कुंड (नंदीग्राम) में वीरेन्द्र काका, रानीबाजार में अनुज सिंह तथा बीकापुर मंडल में ऋषिकेश वर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में मया मंडल का प्रभारी अशोक वर्मा, गोसाईंगंज का राममिलन भारती, तारुन का महेंद्र मिश्रा, हैदरगंज का सुशील मिश्रा तथा चौरेबाजार मंडल का विजय बहादुर तिवारी को बनाया गया है।

वहीं अयोध्या महानगर के करियप्पानगर मंडल में बालकृष्ण वैश्य, देवकाली में हरिभजन गौड़, अयोध्या मंडल में शशि प्रताप सिंह तथा पूरा (रामनगर) मंडल में तिलकराम मौर्य को मंडल प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा संगठन ने कहा कि नए मंडल प्रभारी संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यक्रमों को गति देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version