Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार युवक,दोनो की मौत

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार युवक,दोनो की मौत


जलालपुर, अंबेडकरनगर।  दुर्गा प्रतिमा ट्राली पर ले जा रहे ट्रैक्टर और बाइक सवार युवकों के मध्य टक्कर हो गयी, जिससे एक की घटना स्थल पर मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना मालीपुर शाहगंज मुख्य मार्ग पर जफरपुर मुर्गजार गांव के पास की है। घटना शनिवार रात लगभग 8:15 बजे की है। बाइक सवार दोनों युवक मालीपुर थाना के ग्राम पंचायत करमिसिरपुर के निवासी है। शनिवार रात को एक ट्राली पर दुर्गा प्रतिमा ट्रैक्टर ट्राली पर लेकर जा रहे थे।जब ट्रैक्टर ट्रॉली शाहगंज मार्ग पर जफरपुर मुर्गजार के पास पहुंची पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे करमिसिरपुर गाँव के पुरवा रुकुनपुर निवासी शिवम यादव और पीछे बैठे रिशु की टक्कर हो गई। टक्कर से दोनो बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर फट गया। दुर्घटना में शिवम यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल रिशु को इलाज के लिए नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके भी मौत की  सूचना है। पुलिस ने मृतक शिवम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।शिवम के पिता की मौत पहले हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments