Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथानाध्यक्ष की गाड़ी से बाइक सवारों की टक्कर, एक की मौत एक...

थानाध्यक्ष की गाड़ी से बाइक सवारों की टक्कर, एक की मौत एक गम्भीर

जलालपुर अंबेडकर नगर। थाना अध्यक्ष की गाड़ी की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को थाना अध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद जैतपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव अपने सरकारी वाहन से अकबरपुर से वापस जैतपुर थाना लौट रहे थे तभी  अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया के पास अचानक  दो पहिया वाहन पर सवार दो युवक चपेट में आ गये। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जहां दोनों गंभीर युवकों को स्वयं थाना अध्यक्ष ने इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया वहीं चिकित्सकों ने एक 27 वर्षीय युवक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे अज्ञात का इलाज का इलाज चल रहा है। इस हादसे में थाना अध्यक्ष का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments