Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई रिक्शा चालक से हजारों की नगदी छीन बाइक सवार फरार

ई रिक्शा चालक से हजारों की नगदी छीन बाइक सवार फरार

जलालपुर अंबेडकरनगर। दिन दहाड़े बाइक सवारों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए जेब में रखा हजारों रुपए लूट कर फरार हो गए।  पीड़ित ई रिक्शा चालक ने कोतवाली मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया  है। प्रकरण नगर स्थित ऊष्मापुर बड़ी मस्जिद इमलियातर के पास घटित हुई। सोमवार को मोहल्ला गंजा निवासी शिवम अपना ई रिक्शा लेकर और जेब में तीस हजार रुपए रखकर सामान लाने जा रहा था। जब चालक शिवम ई रिक्शा लेकर इमलियातर मस्जिद के पास पहुंचा पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा रोक लिया। ई रिक्शा की चाबी निकाल लिया और ई रिक्शा चालक की लात घुसो से पिटाई शुरू कर दिया। चालक की पिटाई बाइक सवार करते रहे लेकिन  भारी भीड़ जुटकर दर्शक बनी रही किंतु लुटेरों से बचाने के किए कोई आगे नही आया। इस बीच एक दुकानदार हिम्मत दिखाते हुए आया उसने बीच बचाव किया। दोनों लुटेरे ई रिक्शा चालक की मोबाइल और जेब में रखा 30 हजार नगद तथा ई रिक्शा की चाबी लूट कर फरार हो गए। जाते जाते बदमाशो ने मोबाइल सड़क पर फेक दिया। पिटाई से घायल चालक परिजनों को सूचित किया। परिजनों के साथ पीड़ित ने बदमाश अशरफ और दूसरे युवक जिलानी पहलवान के पुत्र के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments