Tuesday, August 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी 45 स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में पदाधिकारियों व कार्यकताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा। पार्टी की यात्रा की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर कार्यक्रम का अयोजन होगा। 8 तथा 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सात से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के जिला व अन्य पदाधिकारी गांवों में प्रवास करेंगे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिल कर चर्चा करेंगे। गलियों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। ग्रामीणांचलों तथा शहरी इलाकों में चौपाल लगाई जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, आपातकाल सेनानियों तथा कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यशाला में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, गन्ना अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, शैलेंद्र कोरी, डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, प्रतिमा शुक्ला, काशीराम रावत, आकाश सोमवंशी, अरविंद सिंह, तिलक राम मौर्या रामप्रीत वर्मा, अनीता सिंह, अरुण तिवारी, दिनेश मिश्रा, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments