Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआवास की दूसरी किस्त न आने से खुले आसमान के नीचे रहने...

आवास की दूसरी किस्त न आने से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं लाभार्थी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दर्जनों लाभार्थी पिछले छः माह से आवास की दूसरी क़िस्त का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। किस्त न आने के चलते खुले आसमान व त्रिपाल के नीचे रहने को मजबूर है। बिना छत के आधे अधूरे घर मे बरसात का मौसम मुसीबत बना हुआ है। इनके पास जो पहले से कच्चा मकान था वह नए मकान की लालच में  गिरा कर अपने को ठगा महसूस कर रहे है, और ऐसे में आवास का निर्माण अधूरे में अटका होने के चलते तमाम परिवार खुले आसमान व त्रिपाल  के नीचे रहने को मजबूर है। यह समस्या नगर जलालपुर के मोहल्ला फरीदपुर  के दर्जनो आवास लाभार्थियों की है जिन की निगाहें अपने आशियाने को पूरा करने के लिए दूसरी किश्त के इन्तजार में थक चुकी है। मोहल्ले की बदामा ,सरिता देवी,ऊषा, शशिकला,पुष्पा, वंदना, बिफना, मनोरमा समेत दर्जनों लाभार्थियों की पीड़ा है की उन्हें आवास की दूसरी किस्त का पिछले छह माह से इंतजार है, मगर किस्त न आने के कारण उन के आवास आधे अधूरे पड़े हैं बरसात के इस मौसम में घर की महिलाओं बच्चो समेत पूरे परिवार को विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।यह समस्या सिर्फ शहरी क्षेत्र तक नही है ग्रामीण इलाकों मे तमाम लाभार्थी दूसरी किस्त का इन्तजार कर रहे है।उनके समझ मे नही आ रहा कि अपनी दुखड़ा किसको सुनाये। इस सम्बंध में ईओ नगर पालिका जलालपुर यदुनाथ ने बताया कि आवास डूडा के तहत आता है सम्बंधित से जानकारी प्राप्त कर समस्या का निदान किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments