अयोध्या। केन्द्रीय श्रम आयोग के समक्ष बैंककर्मियों के संगठन AIPNBOF (ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन) के नेतृत्व में हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक में सरकार की ओर से डीएफएस (वित्तीय सेवा विभाग) के प्रतिनिधि तथा बैंकों के एचआरडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी।
AIPNBOF प्रतिनिधियों ने बैठक में स्पष्ट कहा कि बैंककर्मियों को अब किसी वादे या आश्वासन की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें ठोस परिणाम चाहिए। संगठन ने बताया कि प्रबंधन और सरकार दोनों ही पक्ष इस दिशा में कोई ठोस प्रस्ताव देने में असफल रहे, जिसके चलते वार्ता निष्फल रही। अयोध्या सर्किल ऑफिस पर अशोक कुमार पांडे, नितिन कुमार, अंकित मौर्य, महेंद्र पाठक, जितेंद्र यादव, मुकेश द्विवेदी, विकास शर्मा, सौरभ चंद, मनोज वर्मा, विभा यादव, अनन्या, इशिता मिश्रा, नेहा और नवनीत कुमार समेत कई बैंककर्मी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर कर्मचारियों को गुलाब का फूल देकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने नए बेसिक वेतन, मेडिकल भत्ते और 100% टैक्स राहत जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।