Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबच्ची के साथ गलत हरकत करते पकड़ा गया कथित बाबा, भेजा गया...

बच्ची के साथ गलत हरकत करते पकड़ा गया कथित बाबा, भेजा गया जेल

अंबेडकर नगर। कथित बाबा को बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुऐ पकड़ा गया। लोगों ने बाबा की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गांव में एक के यहां जन्मदिन कार्यक्रम था। जिसमें गांव की ही लगभग पांच वर्षीय बच्ची भी गई थी। आरोप है कि बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव में रह रहे एक कथित बाबा बच्ची को प्रलोभन देकर गांव के बाहर ले कर चला गया और बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची को खोजते हुए परिजन वहां पहुंचे तो वह रोने लगी। कथित बाबा से जब पूछताछ की गई तो वह भागने का प्रयास करने लगा, गुस्से में परिजन वा ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पूंछ तांछ में उसने अपना नाम खालिद अली निवासी ग्राम चौकड़ी कोड़ी, थाना गोला जिला गोरखपुर बताया। जनपद के थाना गोला अन्तर्गत ग्राम चौकड़ी कोडी बताया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने कथित बाबा को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। कथित बाबा पिछले कई दिनों से गांव में घूम फिर कर रह रहा था, लोगों के घरों से मांग कर खाता पीता था। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि आरोपी कथित बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments