Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर समता मूलक समाज के निर्माण में बाबा साहब अम्बेडकर की थी महत्व...

समता मूलक समाज के निर्माण में बाबा साहब अम्बेडकर की थी महत्व पूर्ण भूमिका –जिलाधिकारी

0

अंबेडकर नगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दयाशंकर पाठक व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  डा० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र / प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि डा आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। संविधान निर्माण में व समता मूलक समाज के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज में समानता पर बल दिए। संविधान के मूल अधिकार के तहत रखा गया। डा. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। साथ ही साथ उप जिलाधिकारी रोशनी यादव द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version