Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या को जल्द मिलेगा नया आरओबी, बनवीरपुर में 600 मीटर लंबा ओवरब्रिज...

अयोध्या को जल्द मिलेगा नया आरओबी, बनवीरपुर में 600 मीटर लंबा ओवरब्रिज प्रस्तावित

0
ayodhya samachar

◆  जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद


अयोध्या। शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए बनवीरपुर क्षेत्र में 600 मीटर लंबा नया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
यह प्रस्तावित ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग संख्या 124 पर बनेगा, जहां अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस आरओबी के निर्माण से न केवल ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, बल्कि यातायात का प्रवाह भी सुगम होगा। खास तौर पर स्थानीय निवासियों और यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।
परियोजना के तहत ओवरब्रिज को प्रस्तावित रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा, जिससे अयोध्या, फैजाबाद, गोंडा और बस्ती जैसे आस-पास के क्षेत्रों से आने-जाने वालों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी। रिंग रोड परियोजना का उद्देश्य बाहरी वाहनों को शहर में प्रवेश कराए बिना वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है, जिससे मुख्य शहर में यातायात का दबाव कम किया जा सके।
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि डीपीआर में तकनीकी और आर्थिक दोनों पक्षों का ब्योरा शामिल है परियोजना को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version