Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कान्हा गौशाला में बदइंतजामी का आरोप, युवा कांग्रेस आयोजित करेगी मृत गोवंशों...

कान्हा गौशाला में बदइंतजामी का आरोप, युवा कांग्रेस आयोजित करेगी मृत गोवंशों के लिए श्रद्धांजलि सभा

0

अयोध्या। नगर निगम की कान्हा गौशाला में गायों की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने रविवार को कहा कि सरकार गौमाता के नाम पर भावनात्मक राजनीति कर रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

उन्होंने कहा कि गौशाला में चारे-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे कई गायें भूख से दम तोड़ रही हैं। शुक्ला ने इसे “संवेदनहीन प्रशासन” की उपज बताते हुए मांग की कि मृत गायों की स्वतंत्र जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने ने कहा कि जो सरकार गौमाता की सेवा की बात करती है, वही गाय काटने वाली कंपनियों से चंदा लेती है। यह दोहरी मानसिकता जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की निगरानी समिति गठित की जाए, जो गौशाला की देखरेख सुनिश्चित करे।


श्रद्धांजलि सभा का ऐलान


शरद शुक्ला ने जानकारी दी कि दो जुलाई को नगर निगम परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें मृत गायों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में मोमबत्तियां जलाकर 2 मिनट का मौन रखा जाएगा तथा नागरिकों को जागरूक करने के लिए ज्ञापन भी वितरित किया जाएगा।


सीसीटीवी रिकॉर्ड जब्त कर न्यायिक जांच की मांग


युवा कांग्रेस नेता ने यह भी मांग की कि गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों का डाटा जब्त कर न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने नगर निगम, गौशाला प्रबंधन व पशु चिकित्सा अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version