Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआने वाले समय में देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगा...

आने वाले समय में देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगा अयोध्या : महंत गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी के द्वारा वृहद स्तर पर जनसम्पर्क जारी है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने दर्शननगर में व्यापारियों से सम्पर्क स्थापित किया। यहां प्रत्येक प्रतिष्ठान पर जाकर उन्होने व्यापारियों से चुनाव को लेकर समर्थन मांगा। इस दौरान कई जगह पर भाजपा प्रत्याशी का माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया।



भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हजारों करोड़ की योजनाओं से सरकार अयोध्या विकास कर रही है। यहां श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गया है। जिससे यहां सम्पूर्ण देश से श्रद्धालुओं व विदेशों से आने पयर्टकों की संख्या आने वाले समय में अप्रत्याशित रुप से बढ़ने वाली है। इससे रोजगार सृजन की सम्भावनाएं विकसित होगी तथा व्यापारियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। अयोध्या नगर निगम देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र में एक होगा। इस अवसर पर मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोगो की उपस्थिति रही।



शनिवार को डिप्टी सीएम अयोध्या में, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित


अयोध्या। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को अयोध्या आयेंगे। यहां मणिरामदास छावनी में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को वह सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम का संयोजक डा राकेश मणि त्रिपाठी को बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments