Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिक्किम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन के महामंत्री चुने गये अयोध्या के अवनीश

सिक्किम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन के महामंत्री चुने गये अयोध्या के अवनीश

अयोध्या। सिक्किम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन के निविरोध महामंत्री अयोध्या के रहने वाले अवनीश द्विवेदी चुने गये। पिछली बार उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए दावेदारी किया था। जिसमें 2 वोटों से पराजय मिली थी। छात्रहितों के संघर्ष करने के परिणाम स्वरुप उनका इस बार निविरोध चुनाव हुआ।
अवनीश उत्तर प्रदेश के पहले छात्र है जिन्हें सिक्किम विश्वविद्यालय में महामंत्री चुना गया है। उन्होंने बताया कि उनका विश्वास समाजिक समानता, समावेशी विकास व राष्ट्रीय एकता जैसे राजनैतिक मूल्यों में है। इन्हीं मूल्यों को आगे रखकर वह छात्र हितों में कार्य करते रहे है। अवनीश को महामंत्री की कुर्सी पर विराजमान करने वाले छात्रों में क्रिस्टोपर, विक्रम, प्रीतम, शुभम, स्तुति, अभिषेक, अखण्ड, भास्कर, आमेय, ज्योति, दीपक, प्रणव, आदित्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments