Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता संतोषजनक, एलपीजी में 7 दिन से अधिक बैकलॉग नहीं—डीएम By amit_ayodhyasamachar - April 28, 2026 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा के साथ आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों ने बताया कि जनपद में तीनों कंपनियों—आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल के माध्यम से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता संतोषजनक है तथा इनकी आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी न होने पाए और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। घरेलू एलपीजी के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकतम एक सप्ताह (7 दिन) तक का ही बैकलॉग स्वीकार्य बताया। उन्होंने विक्रय अधिकारियों व गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था की जानकारी व्यापक रूप से दी जाए और शत–प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि गैस एजेंसी के गोदामों से सीधे उपभोक्ताओं को डिलीवरी न की जाए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की कि वे गैस सिलेंडर की आपूर्ति अपने घर पर ही होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।