Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि के खिलाड़ियों को क्वान की डो पुरूष प्रतियोगिता में मिले...

अवध विवि के खिलाड़ियों को क्वान की डो पुरूष प्रतियोगिता में मिले तीन ब्रॉन्ज मेडल


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के खिलाडियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्वान की डो पुरूष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को राजस्थान के श्री जे. जे. टी. युनिवर्सिटी झुंझुनू में आयोजित प्रतियोगिता में पुरूष खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में क्वान की डो के व्यक्तिगत इवेंट अंडर 57 किलोग्राम भारवर्ग में अभिमन्यु कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वही अंडर 69 किलोग्राम भारवर्ग में नित्यानंद पासवान ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। अंडर 83 किलोग्राम भारवर्ग में सिद्धार्थ निषाद ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।

       विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. प्रवीन सिंह, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ.सीमा पाण्डेय, डॉ.नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ अर्जुन सिंह, सुरेश सिंह, मो. सलमान सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments