Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedफेज-1 का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही चौक क्षेत्र के विस्थापित दुकानदारों...

फेज-1 का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही चौक क्षेत्र के विस्थापित दुकानदारों को मिलेगी दुकान


जलभराव, ट्रैफिक जाम और विस्थापित दुकानदारों के मुद्दों पर चर्चा


अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गईं। उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

व्यापार बंधु बैठक में चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किंग के कारण विस्थापित दुकानदारों के लिए दुकान आवंटन और आवास की मांग पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदारों की सूची तैयार कर ली गई है। फेज-1 का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दुकानों का आवंटन कर दिया जाएगा। जिनके मकान ध्वस्त हुए हैं, उन्हें पीएम आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए जा चुके हैं।


गद्दोपुर में जलभराव और ट्रक से ट्रैफिक जाम पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश


उद्योग बंधु बैठक में गद्दोपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं जिंगल बेल स्कूल के आसपास जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही भारतीय खाद्य निगम भंडार के सामने ट्रक खड़े होने से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को निर्देशित किया गया कि वह मौके पर जाकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक प्रशासन, सीओ सिटी, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं व्यापारी प्रतिनिधियों में विजय गुप्ता, विश्व प्रकाश रूपन, नीरज जायसवाल, पंकज गुप्ता, संजय पराग सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में उठाए गए अन्य बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments