Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में छह हजार श्रद्धालुओं के ठहरने का किया जा रहा इंतजाम

अयोध्या में छह हजार श्रद्धालुओं के ठहरने का किया जा रहा इंतजाम


◆ महाकुम्भ में प्रयागराज के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की है संभावना


अयोध्या। प्रयागराज महाकुम्भ में 40-45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। महाकुम्भ के दौरान ही प्रयागराज से श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंचेंगे। जिसको लेकर अयोध्या नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत टेंट सिटी व आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें कुछ स्थायी भी हैं।

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि प्रयागराज कुम्भ से श्रद्धालुओं की अयोध्या पहुंचने की सम्भावना है। रात में श्रद्धालुओं के रुकने के लिए आठ अस्थाई रैन बसेरे बनाये जा रहे हैं। हाईवे स्थित बस अड्डे के निकट भी निषादराज आश्रय गृह भी तैयार हो चुका है। माह के अंत तक इसका संचालन कर दिया जाएगा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी डेढ़ से दो हजार लोगों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। इस तरह से छह हजार श्रद्धालु आसानी से ठहर सकेंगे।

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि हम लोग प्रकाश की व्यवस्था करा रहे हैं। घाटों पर चेंजिंग रूम के अलावा अस्थायी शौचालय के भी इंतजाम किए गए हैं। हर शौचालय पर एक कर्मचारी सफाई के लिए तैनात किया गया है। 1400 से अधिक टैब्स के जरिये श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर निगम की ओर से सभी रैन बसेरों के बाहर अलाव की व्यवस्था रहेगी। गैस हीटर का भी इंतजाम रहेगा। श्रद्धालुओं को देखते हुए 28 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments