Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअर्पित वर्मा को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अर्पित वर्मा को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


◆ समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए सपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति प्रकट किया आभार


बसखारी अंबेडकर नगर। अर्पित वर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी समर्थको एवं अर्पित वर्मा के शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देश एवम् समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के अनुमति से अम्बेडकर नगर निवासी एडवोकेट अर्पित वर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि अर्पित वर्मा (एडवोकेट) दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। एवं दिल्ली विवि से ही विधि की पढ़ाई पूर्ण कर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में वकालत कर रहे हैं । देश के सर्वोच्च सदन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संसद में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में  विधिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके अर्पित वर्मा वर्तमान समय में  विकासखंड बसखारी के वार्ड नंबर 73 बढ़ियानी कलां से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।अर्पित वर्मा हमेशा छात्रों, गरीबों,मजलूमों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साईकिल यात्रा में  हजारों किलो मीटर साईकिल चलाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों रीतियों को जन जन तक भी पहुंचने का काम कर चुके हैं। अर्पित वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ,जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव,,पूर्व मंत्री/विधायक राम मूर्ति वर्मा, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी अतहर खां,हीरालाल यादव ,जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व प्रमुख विजय वर्मा,शेषकुमार वर्मा,उत्तम चौधरी, विधानचंद्र चौधरी,अखिलेश यादव,संदीप वर्मा,सिद्धार्थ मिश्र,एडवोकेट हैदर अब्बास,प्रद्युमन यादव,अंकुश पटेल, मो सईम,अंकित वर्मा,राम फूल गौतम,निखिल जयसवाल,विनोद कन्नौजिया,संजय गुप्ता, इंद्र देव मौर्य,विनय चौधरी,प्रकाश चंद्र पटेल,संतोष यादव,रणदीप वर्मा,प्रमोद चौरसरिया,फूलचंद वर्मा,आत्मा मौर्य,मो अहमद, मो परवेज,शिखर वर्मा सहित कई लोगों ने अंकित वर्मा को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments