Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएएसपी विद्या पीठ में मनाया गया एंटी-टोबैको डे, छात्रों को दिलाई तंबाकू...

एएसपी विद्या पीठ में मनाया गया एंटी-टोबैको डे, छात्रों को दिलाई तंबाकू से दूर रहने की शपथ


जलालपुर, अंबेडकर नगर। क्षेत्र स्थित एएसपी विद्या पीठ में एंटी-टोबैको डे उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाली कैंसर, हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए इसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों को स्वस्थ आदतें अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से “तंबाकू को ना कहें” का संदेश देते हुए सभी से स्वस्थ और बेहतर भविष्य के निर्माण का आह्वान किया गया।

इस दौरान डॉक्टर निर्मला सिंह, जय शंकर पांडे, प्रतिभा यादव, नूतन सिंह, अनुज सिंह, सोनू कुमार सिंह, प्रकाश

मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments