Thursday, September 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगर कॉलोनी की अंजली संगतानी ने अंग्रेजी में हासिल की पीएचडी

रामनगर कॉलोनी की अंजली संगतानी ने अंग्रेजी में हासिल की पीएचडी


अयोध्या। नगर निगम के झूलेलाल वार्ड स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी तुलसी दास संगतानी की बेटी अंजली संगतानी ने अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

अंजली ने वर्ष 2024 में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने साकेत महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर असीम त्रिपाठी के निर्देशन में शोध कार्य शुरू किया। शोध कार्य पूरा करने के बाद उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

अंजली वर्तमान में गोरखपुर के गीडा स्थित KIPM कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई योगेश संगतानी ने बताया कि अंजली ने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की है। इसमें परिवार के सहयोग के साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंजली की उपलब्धि पर रामनगर कॉलोनी और आसपास के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments