Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिल्ली धरने में शामिल होने अयोध्या से भी जायेंगी आंगनवाड़ी सहायिकाएं

दिल्ली धरने में शामिल होने अयोध्या से भी जायेंगी आंगनवाड़ी सहायिकाएं

अयोध्या। महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ ने मिनी आंगनवाड़ी सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर दिल्ली जंतरमंतर में होने वाले धरने को लेकर बैठक किया। जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू ने बताया कि चार अक्टूबर को दिल्ली जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना आयोजन अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कृति समिति के बैनर तले किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की आंगनवाड़ी प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडे एवं प्रदेश महामंत्री नीलम पांडे उपस्थित रहेंगी।
जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी धरने में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है। जिसमें अयोध्या जिले की समस्त आंगनवाड़ी सहायिका 3 अक्टूबर को बस द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए रवाना होगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला सह संरक्षक सुजीत तिवारी बबलू जिला महामंत्री निर्मला मिश्रा जिला मंत्री गीता यादव सोनिका मिश्रा गिरजा मिश्रा जगधात्री पांडे आशा सिंह अनीता यादव माला सिंह मिथिलेश सिंह उषा शुक्ला बीना सिंह पूनम मिश्रा रानी सिंह शशि किरण श्रीवास्तव राकेश मिश्रा शिव वरदान वर्मा कलू मिश्रा दयाशंकर तिवारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments