Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा नगर मंडल जलालपुर की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि अयोध्या जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद और वोकल फॉर लोकल जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला में जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव, मीसम रजा, शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संज़ीव मिश्र, मानिकचंद सोनी, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम सहसंयोजक विकास निषाद, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, बृजेश जायसवाल, गिरीश जायसवाल, जितेंद्र शिल्पी, नगर मंत्री नृपेन्द्र कुशवाहा (शिशु मौर्या), दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, विनय मिश्र, दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी, मुरारी सोनी, दुर्गेश गुप्त, विक्की गौतम, आशाराम मौर्य, ओन करबलाई, संदीप गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, दीपचंद जायसवाल, रामलाल देवर्षि, रजनीश कन्नौजिया, विजय गुप्त और बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को अभियान के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई और समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version