Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकारगिल विजय दिवस पर अवध विवि में लगाई गई सैन्य उपकरणों की...

कारगिल विजय दिवस पर अवध विवि में लगाई गई सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी


अयोध्या। कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में 146 इन्फैंट्री ब्रिगेड की पांचवी मराठा लाइट इन्फैंट्री द्वारा सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल व फाइव मराठा रेजीमेंट के बिग्रेडियर आनंद मनवाल ने सैन्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस सैन्य प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों से आये छात्र-छात्राओं को मराठा लाइट इन्फैंट्री द्वारा सैन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

कुलपति प्रो. गोयल ने बताया कि भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों की बदौलत सीमाओं की सुरक्षा अनवरत कर रही है। विद्यार्थी भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का संकल्प लें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभायें। सैन्य प्रदर्शनी में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, कर्नल विक्रम नलवाडे सहित कमांडिग ऑफिसर एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments