Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

0

जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरा दक्षिणी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरा दक्षिणी गांव निवासी संतराम पुत्र वुनेल रविवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए गांव के पास नहर की ओर गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर सहायता मांगी।

डायल 112 की मदद से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरा (भियांव) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकरनगर भेज दिया।

इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आज़ाद ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version