Home Uncategorized सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

0

अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में देव इंद्रावती महाविद्यालय, कटहरी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्रों ने क्षेत्रवासियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेजभान मिश्र एवं नोडल अधिकारी डॉ. नीता मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित पांडेय, डॉ. बीरबल शर्मा, शिल्पी, सुधीर पांडेय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version