Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मुम्बई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अप्रैल से, स्टेशन पर होगा...

मुम्बई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अप्रैल से, स्टेशन पर होगा कार्यक्रम

0
4

◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मुम्बई के लिए ट्रेन चलाने को लेकर थे प्रयासरत


अयोध्या। रामनगरी से मुम्बई के लिए जल्द ही नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के प्रयासों से अयोध्या से मुम्बई के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस (संख्या 22111/22112) का संचालन 28 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर विधायक को औपचारिक जानकारी दी है।



विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह ट्रेन समय की बचत के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी। अयोध्या-मुम्बई की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में रेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विधायक ने अयोध्या के संत-महंत व आमजन की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि बनारस से दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी, जिससे नियमित यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here