Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसम्मान समारोह में अमित गिरी का हुआ स्वागत

सम्मान समारोह में अमित गिरी का हुआ स्वागत


आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत राजेसुल्तानपुर मंडल का भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित गिरी को बनाए जाने के उपरांत युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

भारतीय जनता पार्टी एक संगठित और अनुशासन युक्त पार्टी है और इसमें सभी को समान रूप से मौका दिया जाता है। बिना भेदभाव किये उनके कर्तव्यों और पार्टी के प्रति किए गए कर्तव्य भाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा पद दिया जाता है। जो पार्टी को आगे बढ़ने का काम करते है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ला ने कहा। क्रमशः भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचारों को व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष अमित गिरी को बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी के राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष अमित गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं एक पार्टी का कार्यकर्ता पहले हूं। मैं कार्यकर्ता बनकर ही पार्टी का सेवा करूंगा। कार्यक्रम मे राधेश्याम पांडे, डाक्टर भवरनाथ विश्वकर्मा,पवन कुमार सिंह,जीतेंद्र निषाद,गंगा मिश्रा,प्रकाश चंद्र शुक्ला, राधेमोहन शुक्ला,संतोष पांडे,योगेंद्र निषाद, रामा वर्मा,राम मूर्ति तिवारी,विशाल सिंह, शत्रुघ्न गौतम, संतोष दूबे,मुसाफिर सोनकार, अवधेश शुक्ला, सीता, सहित चार सौ लोग एकत्र रहे स्वागत समारोह का आयोजन सन्तोष कुमार सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments