Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअसामाजिक तत्वों ने छतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने लगवाई नई प्रतिमा

असामाजिक तत्वों ने छतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने लगवाई नई प्रतिमा


कटेहरी अंबेडकर नगर। थाना अहिरौली के ग्राम पंचायत हृदयपुर में दशकों पूर्व स्थापित संविधान निर्माता  बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार रात को आसामाजिक तत्वों द्वारा छतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया, जो जहां सुने वहीं से प्रतिमा स्थल पर पहुंचने लगे। सूचना पाकर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी भीटी, थाना अध्यक्ष अहिरौली अपने दल बल के साथ पहुंचकर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए नई मूर्ति की स्थापना कराया। बहुजन समाज पार्टी एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अरविंद गौतम, विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सियाराम भारती, कुलदीप तिवारी आदि मौके पर पहुंचकर जन सामान्य से वार्ता कर माहौल को शांत बनाए रखने की अपील करते हुए नई मूर्ति स्थापित किए जाने पर जहां प्रशासन का आभार प्रकट किया है वहीं यह भी मांग किया है, कि आए दिन प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर उन्हें दंडित करें। अहिरौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में  आसामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है इस प्रकरण के अभियुक्त  के मिलने पर उन्हें दंडित भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments