Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अंबेडकरनगर पुलिस ने चलाया पैदल गश्त...

शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अंबेडकरनगर पुलिस ने चलाया पैदल गश्त अभियान

अंबेडकरनगर। जनपद में आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने और शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिलेभर में पैदल गश्त अभियान चलाया गया। गुरुवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों द्वारा व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आमजन को जागरूक किया गया।

पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और जनता से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना है, बल्कि जनता में यह विश्वास भी बनाना है कि पुलिस उनके साथ है और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशों का पालन करते हुए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments