Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या देह व्यापार के अड्डे का कथित वीडियो वायरल

देह व्यापार के अड्डे का कथित वीडियो वायरल

0
ayodhya samachar

वीडियो में रेट तय करता दिख रहा है संचालक


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर देह व्यापार के धंधे का मामला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व फतेहगंज स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में पुलिस कार्रवाई के बावजूद ऐसे अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग सकी है। एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक उन्हें लेकर रेट तय करता हुआ सुनाई दे रहा है। वीडियो में युवक 3000, 3200 और 3300 रुपये तक की बात करता दिखाई दे रहा है। हालांकि अयोध्या समाचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


फतेहगंज में हुआ था खुलासा


कुछ दिन पूर्व अयोध्या पुलिस ने फतेहगंज के रानी सती गेस्ट हाउस में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान पुलिस ने कई युवतियों को मुक्त कराते हुए संचालकों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने गेस्ट हाउस को सील भी कर दिया था। इसके बावजूद अब नया वीडियो सामने आने से साफ है कि देह व्यापार का नेटवर्क शहर में अब भी सक्रिय है।


पुलिस ने शुरू की जांच


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो तथा लोकेशन की पुष्टि कराई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version