Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाबालिग बच्चियों से अशोभनीय हरकत का आरोप

नाबालिग बच्चियों से अशोभनीय हरकत का आरोप

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चियों से कथित अशोभनीय हरकत और लैंगिक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। पीडित परिवार ने पलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से अब तक कोरई ठोस कार्रवाई नहीं की गईड जिससे परिवार में नाराजगी है।

पीडिता ने 10 फरवरी को पलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी तीन नाबालिग पोतियां, जिनकी उम्र क्रमश: 14, 1 1 और 7 वर्ष है विद्यालय में अध्ययनरत हैं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उसी पर है। आरोप है कि नगर स्थित गोयल ज्वेलर्स से जुड़े दीपक गोयल उनके पुत्र शिवम गोयल तथा पत्नी बरखा गोयल द्वारा बच्चियों से बार-बार अश्लील इशारे करना अभद्र व लैंगिक टिप्पणियां करना तथा उनका पीछा करना जैसे हरकतें की जा रही है। पीड़िता का कहना कि इस घटनाओं से बच्चियाँ भयभीत और मानसिक रूप से परेशान है वह विद्यालय जाने से भी डर रही है तथा घर से बाहर निकलने में असरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने यह भी दावा किया की घटनाओं से संबंधित साक्ष्य उसके पास मौजूद है, इसके बावजूद जलालपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की विरुद्ध अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में कोतवाली जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि गुरुवार को पीड़ित पक्ष को बुलाया गया मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version