Wednesday, June 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरकारी आवास पर पहुंचकर महिला लेखपाल से मारपीट, 50 हजार रुपये और...

सरकारी आवास पर पहुंचकर महिला लेखपाल से मारपीट, 50 हजार रुपये और कार मांगने का आरोप


जलालपुर अम्बेडकर नगर। तहसील जलालपुर में तैनात एक महिला लेखपाल ने अपने पूर्व पति और उसके साथियों पर सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने, 50 हजार रुपये नकद व वैगनआर कार की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहसील जलालपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत गुलनाज बानो पुत्री वली मोहम्मद, निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर ने कोतवाली जलालपुर में दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उनका विवाह जौनपुर जनपद निवासी अली अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि अली अहमद के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिलने पर उनकी विदाई नहीं हुई और बाद में दोनों के संबंध समाप्त हो गए।

पीड़िता के अनुसार मंगलवार को अली अहमद अपने भतीजे मोहम्मद कदीर और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचा। वहां आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए 50 हजार रुपये नकद और वैगनआर कार की मांग की। विरोध करने पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। आरोप है कि अली अहमद ने ईंट का टुकड़ा उठाकर गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद होमगार्ड ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया।

महिला लेखपाल का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि अली अहमद के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे विचाराधीन हैं।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments