Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार; पुलिस...

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार; पुलिस जांच में जुटी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से लगातार छेड़छाड़, पीछा करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवक की हरकतों से परेशान होकर परिवार को किशोरी की पढ़ाई तक बंद करानी पड़ गई।

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी पुत्री करीब दो वर्ष पहले विद्यालय पढ़ने जाती थी। इसी दौरान सोहगूपुर कर्बला निवासी कुंदन पुत्र रोहित उस पर गलत नजर रखने लगा और स्कूल आते-जाते उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी और उसके परिवार के लोगों से शिकायत कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पढ़ाई छूटने के बाद भी आरोपी घर और खेत के आसपास मंडराता रहा। मौका मिलने पर वह किशोरी से छेड़खानी करता था। इतना ही नहीं, खेत में जबरन पकड़ने का भी आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर उन्हें बेटी की पढ़ाई बीच में ही छुड़ानी पड़ी।

पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 25 जून को भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को दोबारा जलालपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version