Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क दुर्घटना में घायल राजगीर की 25वें दिन मौत

सड़क दुर्घटना में घायल राजगीर की 25वें दिन मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक राजगीर की इलाज के दौरान 25वें दिन मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी छांगुर प्रसाद (65 वर्ष) राजगीर का कार्य करते थे। बीते एक जून की शाम वह साइकिल से जलालपुर से काम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरहुरपुर रोड स्थित महमदपुर हमजा के निकट एक पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लगातार इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version