Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़छाड़ का आरोप: दलित नाबालिग ने दिया शिकायती पत्र

छेड़छाड़ का आरोप: दलित नाबालिग ने दिया शिकायती पत्र


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित नाबालिग किशोरी ने थाने में शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

पीड़िता के अनुसार वह शौच के लिए गांव के बाहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे जबरन खींचकर सरसों के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर जातिसूचक गाली देते हुए फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ राजेसुल्तानपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले को लेकर जब थाना प्रभारी अक्षय पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठ सका।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments