Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअश्लील वीडियो के सहारे डरा धमका कर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

अश्लील वीडियो के सहारे डरा धमका कर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

अयोध्या। अश्लील वीडियो के सहारे डरा धमका कर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने लगाया है। पीड़िता को लेकर समाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता श्वेताराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर से मुलाकात की। एसपीआरए ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।
महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान एक व्यक्ति से उसका परिचय हुआ। 10 मार्च 2023 को उसने अपने परिवार से मिलाने के लिए अपने घर पर बुलाया। जिसके बाद खाने में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ रेप किया। अपने साथी से इसकी वीडियो बना ली। जिसके बाद उसकी साथी महिलाएं अलग-अलग ग्राहको को लाकर लेकर उससे वेश्यावृत्ति कराती रही।
समाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने बताया कि साल भर से इस युवती को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे वेश्यावृत्ति की ओर ढकेला जा रहा है। यह एक गम्भीर विषय है। यह कौन लोग हैं जो अयोध्या की धरती पर ऐसे कार्य कर रहें है। उन्होनें बताया कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मुलाकात हुई है। जांच के बाद कार्यवाही के लिए कहा है। उन्होनें कहा कि अगर यहां से न्याय नही मिलता तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments