Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

अंबेडकर नगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर अकबरपुर में जिला सलाहकार पंडित हरिशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गई जिसमें मौजूद लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए । इस मौके पर जिला अध्यक्ष द्वारा अफजलपुर गांव निवासिनी श्रीमती कल्पना तिवारी को महिला महासभा का जिला अध्यक्ष एवं सुधीर चतुर्वेदी(नन्हें) को बसखारी ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी दौरान शैलेश कुमार त्रिपाठी एवं जितेंद्र उपाध्याय को कार्यकारी सदस्य एवं बलराम मिश्र को जिला संगठन के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में पंडित आत्माराम तिवारी, वागीश मिश्रा, अवनीश कुमार तिवारी, महेंद्र पांडे, के मणि त्रिपाठी, अरुण पांडे, कार्तिकेय शुक्ला, सुरेंद्र उपाध्याय, जनार्दन पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments