Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भदोही गांव के आकाश यादव बने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर, ग्रामीणों ने किया...

भदोही गांव के आकाश यादव बने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

0

अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोही गांव निवासी होनहार युवक आकाश यादव के असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर के पद पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। सोमवार देर शाम जैसे ही आकाश यादव अपने गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।
गांव में जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आकाश यादव की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
स्वागत कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजितराम, पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार यादव उर्फ खदेरू, जय नारायण यादव, शिवनारायण यादव, मुन्नर यादव, राकेश दुबे, चंद्रेश पासवान, राम जन्म पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने आकाश यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि आकाश यादव की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह महत्वपूर्ण पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होना चाहिए।
आकाश यादव ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिवार, गुरुओं और गांव के लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करेंगे तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version